Sunday, November 15, 2026
3.5 C
London
Home ਪੰਜਾਬ सुनाम हलके के सर्वांगीण विकास और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं देने...

सुनाम हलके के सर्वांगीण विकास और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी: अमन अरोड़ा

0
11

सुनाम, चीमा और लोंगोवाल में 66 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत; 510 स्ट्रीट लाइटें, 71 सीसीटीवी कैमरे और तीन सार्वजनिक शौचालय बनेंगे

लाइटों और कैमरों के पांच साल के रखरखाव का प्रबंध; खराब होने की शिकायत के लिए 82690-00302 नंबर जारी

‘मेरी दुकान मेरे नाम’ योजना के पात्र दुकानदार 6 तारीख तक जमा करवाएं आवेदन: अमन अरोड़ा

संगरूर/सुनाम, 1 नवंबर (जोगिंदर): पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि सुनाम विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, शहरी सौंदर्यीकरण और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य करवाने और सार्वजनिक सुविधाओं के निरंतर रखरखाव को सुनिश्चित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सुनाम, चीमा और लोंगोवाल में लगभग 66 लाख रुपये की लागत वाले विकास कार्यों की शुरुआत के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इन परियोजनाओं के तहत तीनों शहरों में कुल 510 नई स्ट्रीट लाइटें और 71 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा सुनाम के नया बाजार, पुरानी अनाज मंडी और पीर वाला गेट में तीन आधुनिक सार्वजनिक शौचालय बनाए जा रहे हैं, जिससे बाजारों में आने वाले लोगों और दुकानदारों को सुविधा मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्ट्रीट लाइटें लगने से रात के समय आवाजाही आसान होगी, जबकि सीसीटीवी कैमरों से सार्वजनिक स्थानों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि लाइटें और कैमरे लगाने का काम अगले 15 से 20 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

श्री अरोड़ा ने कहा कि इन सुविधाओं के साथ-साथ इनके रखरखाव के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। संबंधित कंपनी के साथ पांच साल का रखरखाव समझौता किया गया है, जिसके तहत किसी भी लाइट या कैमरे के खराब होने पर कंपनी उसकी मरम्मत या जरूरत के अनुसार उसे बदलने के लिए जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक धन से तैयार की गई सुविधाओं का लाभ लोगों को लंबे समय तक मिलता रहे, यह सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि लाइटों या कैमरों के खराब होने की शिकायत दर्ज करवाने के लिए संपर्क नंबर 82690-00302 जारी किया गया है। यह नंबर प्रत्येक खंभे पर अंकित किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग सीधे संपर्क कर सकें।

रेलवे अंडरब्रिज के नजदीक सड़क के मुद्दे पर श्री अरोड़ा ने कहा कि रेलवे विभाग की ओर से काम में हो रही देरी के कारण लोगों को पेश आ रही परेशानियों को देखते हुए नगर काउंसिल अपने स्तर पर इस सड़क का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करवाएगी।

‘मेरी दुकान मेरे नाम’ योजना के संबंध मे